इन गर्मियों में रिफ्रैश्ड और हाइड्रेटेड रहें डाबर रियल एक्टिव के साथ- असली फलों के गुणों से भरपूर इस ज्यूस में अतिरिक्त चीनी और अतिरिक्त प्रीज़रवेटिव का इस्तेमाल नहीं होता

0
Spread the love

कोलकाता 03 अप्रैल 2026: भारत की अग्रणी नैचुरल हेल्थ एवं आयुर्वेद कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड की ओर से देश के पसंदीदा पैकेज्ड फ्रूट ज्यूस ब्राण्ड रियल ने रियल एक्टिव फ्रूट ज्यूस के साथ उपभोक्ताओं को पोषण प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत बना लिया है- फ्रूट ज्यूस की इस स्वादिष्ट और रिफ्रेशिंग रेंज में अतिरिक्त चीनी का इस्तेमाल नहीं किया जाता।

आज के दौर में उपभोक्ता जीवनशैली के सेहतमंद विकल्पों अपना रहे हैं, ऐसे में रियल एक्टिव ने भारत के हाइड्रेटेड रहने के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है। फलों के गुणों से भरपूर रियल एक्टिव में जीरो एडेड शुगर और नो एडेड प्रीज़रवेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता, ऐसे में यह गर्मियों के इस सीज़न आपको हाइड्रेटेड और रिफ्रैश्ड बनाए रखने के लिए बेहतरीन है- आप चाहें सुबह के नाश्ते से लेकर दिन में स्नैकिंग तक किसी भी तरह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

“गर्मियों में तापमान बढ़ने के साथ अपने आप को हाइड्रेटेड रखना और भी ज़रूरी हो जाता है। सोडा और कोला में फिज़ होती है, साथ ही इनमें 5 क्यूब अतिरिक्त चीनी भी होती है, इसके अलावा ये ड्रिंक्स किसी भी तरह से पौष्टिक नहीं हैं, इनके हर ग्लास में कैलोरीज़ के अलावा और कुछ नहीं होता। वहीं दूसरी ओर रियल एक्टिव फलों के गुणों से भरपूर है जो बिना अतिरिक्त चीनी और बिना अतिरिक्त प्रीज़रवेटिव के आपको गर्मी से राहत देता है। फलों के पोषण और प्राकृतिक हाइड्रेशन के साथ रियल एक्टिव इन गर्मियों में सेहत से भरपूर हाइड्रेशन प्रदान करता है।“ मयंक कुमार, वाइस प्रेसिडेंट – मार्केटिंग, डाबर इंडिया लिमिटेड ने कहा।

आज के दौर में उपभोक्ता स्वाद से कुछ बढ़कर उम्मीद करते हैं- वे चाहते हैं वे जिस प्रोडक्ट का सेवन कर रहे हैं, वह प्राकृतिक अवयवों से बना हो और पौष्टिक तत्वों से भरपूर हो। फलों के गुणों से भरपूर बिना चीनी के बना रियल एक्टिव उपभोक्ताओं की इन सभी उम्मीदों पर खरा उतरता है। तो आप साल भर रियल एक्टिव रेंज क साथ फलों के पोषण और स्वाद का लुत्फ़ उठा सकते हैं। इसका हर वेरिएन्ट- एप्पल से लेकर ओरेंज, पॉमेग्रेनेट, क्रेनबेरी और मिक्स्ड फ्रूट- फलां का असली स्वाद देता है। इस तरह आप फलों को काटने और छीलने के झंझट से छुटकारा पाकर हर मौसम में अपने पसंदीदा फलों का लुत्फ़ उठा सकते हैं। आप सुबह के नाश्ते साथ पौष्टिक ज्यूस पीना चाहते हैं, चीनी से भरे कोला के बजाए को पौष्टिक ड्रिंक चाहते हैं या दिन में रिफ्रैश होना चाहते हैं, रियल एक्टिव आपकी आधुनिक एवं सेहत के प्रति सजग जीवनशैली में पूरी तरह से फिट बैठता है।

“रियल एक्टिव के साथ, हमने फलों की बेहतरीन पौष्टिकता का अनुभव प्रदान करने के लिए अपने जूस को बड़ी सावधानी से तैयार किया है। चाहे आपके नाश्ते के साथ हो, वर्कआउट के बाद ताजगी की जरूरत हो, या दोपहर के खाने में अधिक कैलोरी वाले सोडा के विकल्प के रूप में इसे चुनना हो— रियल एक्टिव आपकी जीवनशैली में पूरी तरह समा जाता है। यह भीषण गर्मी और उमस भरे दिनों में आपके शरीर के लिए आवश्यक हाइड्रेशन सुनिश्चित करता है।” मिस मोनिशा पाराशर, जी.एम. मार्केटिंग- फूड्स, डाबर इंडिया लिमिटेड ने कहा।

रियल एक्टिव फ्रूट ज्यूस देश भर में सभी अग्रणी रीटेल स्टोर्स, सुपर मार्केट्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

Author

Leave a Reply