होली के अवसर पर आर आर अग्रवाल ज्वेलर्स ने न्यू मल्टी कलर ज्वेलरी इंट्रोड्यूस किया

0
Spread the love

रंगों, उल्लास और आपसी सौहार्द का पर्व होली समाज में प्रेम, भाईचारे और सकारात्मक सोच का संदेश देता है। इस अवसर पर शहर की प्रतिष्ठित आर.आर. अग्रवाल ज्वेलर्स ने सभी पाठकों एवं ग्राहकों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी है।

होली के मद्देनजर एक नया कलेक्शन भी लांच किया जिसमें लाल कलर के मानक, हरे रंग के पन्ने एवं मल्टी कलर पुखराज और भी कई कलर की ज्वेलरी लॉन्च की है जिसको कस्टमर काफी पसंद कर रहे हैं।

कंपनी के अनुसार, होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि रिश्तों को मजबूत करने और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का प्रतीक है। आर.आर. अग्रवाल ज्वेलर्स पिछले 5 दशकों से अपने ग्राहकों के साथ विश्वास और पारदर्शिता के मूल्यों पर आधारित “ रिश्ता भरोसे का” निभाता आ रहा है।

वर्तमान समय में स्वर्ण एवं हीरा आभूषणों के बाजार को लेकर सकारात्मक रुझान देखने को मिल रहा है। ग्राहक आज गुणवत्ता, शुद्धता और प्रमाणिकता को प्राथमिकता दे रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, सोने और हीरे की ज्वेलरी न केवल पारंपरिक सौंदर्य का प्रतीक है, बल्कि सुरक्षित और दीर्घकालिक निवेश के रूप में भी अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है। आधुनिक डिज़ाइनों और पारंपरिक कारीगरी के संयोजन से ज्वेलरी उद्योग में नई संभावनाएँ सामने आ रही हैं।

आर.आर. अग्रवाल ज्वेलर्स के निदेशक श्री रतन लाल अग्रवाल एवं श्री रेवती रमण अग्रवाल के मार्गदर्शन में संस्था निरंतर प्रगति कर रही है। वहीं, युवा पीढ़ी का प्रतिनिधित्व कर रहे श्री ऋषभ अग्रवाल नए विचारों और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ संस्था को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

संस्था की ओर से यह भी कहा गया कि उनका उद्देश्य केवल आभूषण बेचना नहीं, बल्कि ग्राहकों के जीवन के महत्वपूर्ण पलों से जुड़कर विश्वास का रिश्ता बनाना है।

Author

Leave a Reply