11 जुलाई को आयोजित होगी ‘क्रिकेट ऑन टर्फ’ प्रतियोगिता

0
Spread the love


कोलकाता। क्रिकेट के शौकीनों के लिए 11 जुलाई 2026 को टोप्सिया में ‘क्रिकेट ऑन टर्फ’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन खास तौर पर उन लोगों के लिए है, जो रोजमर्रा की व्यस्त जिंदगी के कारण क्रिकेट खेलने का समय नहीं निकाल पाते।

प्रतियोगिता में प्रतिभागी अपने परिवार के साथ भी शामिल हो सकते हैं। इसमें भाग लेने के लिए पंजीकरण शुल्क ₹325 निर्धारित किया गया है। आयोजकों के अनुसार, प्रत्येक खिलाड़ी को एक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। साथ ही प्रतिभागियों के लिए रिफ्रेशमेंट्स की भी व्यवस्था रहेगी।

इस आयोजन के प्रमुख आयोजकों में विकाश गुप्ता और विनय सेहगल शामिल हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक क्रिकेट प्रेमियों से इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।

Author

Leave a Reply