माइकल मधुसूदन अकादमी की ओर से सम्मानित हुए कवि अशोक भट्टाचार्या
कोलकाता l रविवार को कवि माइकल मधुसूदन दत्त की 202 वीं जयन्ती के उपलक्ष्य पर कलकत्ता यूनिवर्सिटी के आशुतोष मेमोरियल हॉल में माइकल मधुसूदन अकादमी की ओर से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर माइकल मधुसूदन अकादमी के सर्वेसर्वा विधान दत्त, रिटायर्ड चीफ जस्टिस श्यामल सेन, माइकल मधुसूदन अकादमी के वरिष्ठ सदस्य बंशी बदन चट्टोपाध्याय, कवि, छायाकार और लेखक अशोक भट्टाचार्या सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.
मौके पर कवि, छायाकार और लेखक अशोक भट्टाचार्या की लिखी हुई बहु चर्चित कविता की किताब ‘बिनीत इति फ़ुटबाल’ और ‘काव्य सम्भारे जाँचाई’ के लिए उन्हें सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर अशोक भट्टाचार्या ने कहा, माइकल मधुसूदन अकादमी की ओर से सम्मान पाना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है. मैंने बिनीत इति फ़ुटबाल नामक किताब को स्वर्गीय फुटबॉलर शैलेन मन्ना के कहने पर लिखा है. इसलिए इस किताब को मैं उन्हें समर्पित करना चाहता हूं. मेरी इस किताब को पढ़ने से आप सभी फुटबॉल के इतिहास के बारे में बहुत कुछ जान पाएंगे.
उन्होंने आगे कहा, यह किताब आपको साल्टलेक में चल रहे अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले में लगे एकुश शतक और शी पब्लिशर्स के स्टॉल पर मिलेंगी.
