टीटागढ़ के दानवीर रमेश अग्रवाल ने जलछत्र अभियान को दिया 300 लीटर पानी का सहयोग

0
Spread the love

बैरकपुर। टीटागढ़ निवासी रमेश अग्रवाल को क्षेत्र में लोग उनकी दरियादिली के कारण “दानवीर” के नाम से जानते हैं। भले ही वे स्वयं को समाजसेवी नहीं मानते, लेकिन जरूरतमंदों की मदद के लिए वे हमेशा आगे रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आज तक उनके दरवाजे से कोई भी जरूरतमंद खाली हाथ नहीं लौटा।

रमेश अग्रवाल को आगे चलकर सनमार्ग हिंदी दैनिक में नौकरी मिली। वहां कार्यरत रहने के दौरान भी उन्होंने अपनी आय का एक हिस्सा जरूरतमंद लोगों की सहायता में लगाया और अनेक परिवारों को बसाने में सहयोग किया।

जब उन्हें बैरकपुर में संकल्प फाउंडेशन द्वारा संचालित जलछत्र अभियान की जानकारी मिली, तो उन्होंने सोमवार को अभियान के लिए 300 लीटर पेयजल उपलब्ध कराया।

इस अवसर पर उन्होंने जलछत्र अभियान की सराहना करते हुए भविष्य में भी हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि पानी में शर्बत मिलाकर लोगों को पिलाया जाए तो उन्हें और अधिक राहत व आनंद मिलेगा। उन्होंने इस सुझाव को अमल में लाने की भी बात कही।

अंत में रमेश अग्रवाल ने इस जनसेवा अभियान के सफल संचालन के लिए समाजसेवी नरेंद्र सिंह की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

Author

Leave a Reply