सेवा के साथ पौधरोपण अभियान
हुगली: हुगली जिले के मालिया हामीरगाछी के निकट स्थित विश्वनाथ सेवा समिति ट्रस्ट के परिसर में हरियाली साथी की ओर से कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए एक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान तारकेश्वर धाम में जल चढ़ाने जा रहे कांवड़ियों को निःशुल्क पानी का बोतल, बिस्किट एवं चॉकलेट वितरित किया गया। इसके साथ ही विश्वनाथ सेवा समिति ट्रस्ट के परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली का संदेश भी दिया गया। मौके पर हरियाली साथी की ओर से अजय प्रसाद, अमित जायसवाल, संदीप उपाध्याय, सर्वेश मिश्रा,संदीप त्रिपाठी ने सेवा कार्य में हिस्सा लिया। वहीं विश्वनाथ सेवा समिति ट्रस्ट के चेयरमैन गोवर्धन निगानिया, मनीष निगानिया, अजय कुमार निगानिया, मनोज मूंधड़ा ने अभियान में भरपूर सहयोग दिया। संजीवनी ट्रस्ट की ओर से जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि कांवड़ियों की सुविधा के लिए पेयजल, स्वास्थ्य सेवा शिविर से लेकर भोग का भी वितरण जारी है।
