अनबोलते बच्चों को मंच देगी एचके मिस्टर, मिस, मिसेस इंडिया इंटरनेशनल

Spread the love

कोलकता,(नि.स.)l बॉलीवुड अभिनेता राजा मुराद ने मशहूर मॉडल, अभिनेत्री तथा शो ऑर्गनाइज़र हिना कौसर के उद्देश्य में कहा है कि नशा पिला के गिराना तो सब को आता है, मज़ा तो तब है कि गिरतों को थाम ले साक़ी. जी हां, मुराद साहब ने सही फरमाया है कि हर कोई हिना कौसर की तरह मददगार साबित नहीं होते हैं. दरअसल हिना कौसर पिछले कुछ समय से एक ऐसी ब्यूटी पेजेंट एचके मिस्टर, मिस, मिसेस इंडिया इंटरनेशनल का आयोजन कर रही हैं, जहां लोगों के अभिनेता तथा अभिनेत्री बनने तक के सपने पूरे होते हैं. और इस बार तो उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं. ब्यूटी पेजेंट के सीजन-3 में वे गूंगे और बहरे बच्चों को भी रैंप वॉक पर शामिल कर रही हैं. लिहाजा यह कहना मुनासिब है कि वे गिरते हुए लोगों का भी सहारा हैं.

अभिनेता राजा मुराद का संदेश

जी हां, उपरोक्त शो का आयोजन आगामी 8 मई 2022, रविवार की शाम होने जा रहा है. इस बार शो में बतौर जज के तौर पर डॉ. आरिफ नसीर बट, सुमन रहमान, डालिया मित्रा और राज रश्मि शाह दिखाई देंगे. वहीं स्पेशल गेस्ट के तौर पर होंगे बॉलीवुड अभिनेता राजा मुराद.

Author

You may have missed