टचिंग टुमॉरो मिराकल्स डू हैपन किताब का विमोचन

Spread the love

कोलकाता l हाल ही में महानगर स्थित प्रेस क्लब में इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेस कोलकाता की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डॉ सुपर्णा गंगोपाध्याय और डॉ. लाल भाटिया की लिखी हुई किताब टचिंग टुमॉरो मिराकल्स डू हैपन किताब का विमोचन हटचिंग टुमॉरो मिराकल्स डू हैपन किताब का विमोचन हुआ.

इसे मशहूर अभिनेत्री मुनमुन सेन के हाथों लांच किया गया. इस अवसर पर डॉ. सुपर्णा गंगोपाध्याय, डॉ. लाल भाटिया, पॉलिटिशियन अबू ताहिर खान, जैन मिश्रिलाल, एमके सिंह, अनुपम चट्टोराज, मिस बाची करकारिया सहित कई लोग मौजूद थे. यह किताब मानवता की जश्न मनाता है.


मौके पर डॉ. सुपर्णा गंगोपाध्याय ने कहा, किताब की जो टैगलाइन है उसमें भी एक कठोर सच्चाई यह है कि चूंकि मैं एक डॉक्टर हूं और इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूरो साइंसेस से जुड़ी हुई हूं इसलिए हकीकत ये है भी है कि जितने भी मरीज़ों को हम चिकित्सा करते हैं और उन्हें ठीक करने के बाद घर भेजते हैं. यह कोई समय का चमत्कार नहीं है बल्कि हमारी मेहनत, समर्पण, सभी सदस्य की साझेदारी, रात भर जगकर काम को अंजाम देना इत्यादि शामिल है. जितने भी मरीज़ों को हम नई ज़िन्दगी देते वे सभी मानव सहनशक्ति और और विज्ञान और उसमें सहानुभूति सारी चीज़ें मिलकर भविष्य बदलने की कहानी बयां करते हैं.


दूसरी तरफ मुममुन सेन ने कहा, इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो साइंसेज, कोलकाता से जुड़े जितने भी डॉक्टर हैं उनके हाथों में वाकई जादू है. क्योंकि मेरे ऐसे कई करीबी मित्र हैं जिनको मैंने इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो साइंसेस में भर्ती होते और ठीक होकर घर वापिस आते हुए भी देखा है. इसमें डाक्टरों के अलावा भगवान का भी चमत्कार है.

Author

You may have missed