विद्या हर किसी का मौलिक अधिकार: कामिल जॉनसन

Spread the love

सेक्रेड हार्ट डे हाई स्कूल ने धूम धाम से मनाई सरस्वती पूजा

बैरकपुर l शुक्रवार को बसन्त पंचमी के दिन सेक्रेड हार्ट डे हाई स्कूल ने धूम धाम से मनाई सरस्वती पूजा. स्कूल प्रांगण में मेला और एग्जीबिशन का भी आयोजन किया गया था, जहां स्कूल के सभी बच्चों और उनके अभिभावकों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. मैके पर उपस्थित स्कूल की प्रिंसिपल कामिल जॉनसन ने कहा, मां सरस्वती विद्या की देवी मानी जाती हैं. इसलिए प्रत्येक वर्ष हमारे स्कूल में सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाता है. विद्या हर किसी का मौलिक अधिकार है, जो बिना किसी जाति, लिंग, धर्म या आर्थिक भेदभाव के सभी को समान अवसर प्रदान करती है. यह ज्ञान, सम्मान और व्यक्तित्व विकास का जरिया है, जो समावेशी समाज के लिए आवश्यक है.

उन्होंने आगे कहा, सरस्वती पूजा के अलावा हमारे स्कूल में एग्जीबिशन भी चल रहा है जहां नर्सरी से लेकर बारहवीं कक्षा में पड़ रहे छात्र-छात्राओं के प्रोजेक्ट्स को शोकेस किया गया है. दूसरी तरफ हमने पूजा के मद्देनजर एक मेला का भी आयोजन किया है. जहां कई सारी खेल प्रतियोगिताएं होंगी. उम्मीद है कि लोग यहां आएंगे और हर एक स्टॉल का लुत्फ उठा पाएंगे.

Author

You may have missed