देने में जो सुख मिलता है, वही सिखाती है लायनिज़्म: विनीत जैन
लायंस क्लब ऑफ हावड़ा का “IMPACT 2026” लीडरशिप प्रोग्राम आयोजित
शब्द: सप्तर्षि विश्वास
कोलकाता: हाल ही में Lions Club of Howrah की ओर से “IMPACT 2026” नामक एक प्रभावशाली लीडरशिप प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समाजसेवा और नेतृत्व कौशल को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर लायन दक्षा शाह ने बतौर प्रशिक्षक अपनी जिम्मेदारी निभाई।

कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अनुभवी वक्ताओं ने प्रभावी नेतृत्व, टीमवर्क, कम्युनिकेशन स्किल्स और सामाजिक जिम्मेदारियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।

इस दौरान वर्ष 2026-27के लिए लायंस क्लब ऑफ हावड़ा के नए बोर्ड के गठन की प्रक्रिया भी पूरी की गई। नॉमिनेशन के आधार पर क्लब के अगले अध्यक्ष के रूप में निशि जैन, सचिव के रूप में संगीता डिडवानी और कोषाध्यक्ष (ट्रेजरर) के रूप में सरोज जालान के नाम प्रस्तावित किए गए। क्लब का चुनाव 15 अप्रैल से पहले होना है, जबकि नए पदाधिकारियों का कार्यकाल 1 जुलाई से शुरू होगा।

कार्यक्रम के अंत में रिकी अभिषेक चौधरी की संगीतमय प्रस्तुति ने माहौल को उत्साह से भर दिया और उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
मौके पर क्लब के अध्यक्ष विनीत जैन से जब इस लीडरशिप प्रोग्राम के फायदे के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “आज से 10 साल पहले मैं मंच पर बोल भी नहीं पाता था। आज लायंस क्लब ऑफ हावड़ा की बदौलत मैं आत्मविश्वास के साथ किसी भी विषय पर बोल सकता हूं।”
क्लब के मूल सिद्धांतों के बारे में उन्होंने कहा, “देने में जो सुख मिलता है, वही सिखाती है लायनिज़्म।”

इस अवसर पर क्लब के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें डायरेक्टर नितिन जैन उल्लेखनीय थे. इसके अलावा क्लब के सेकंड वाइस प्रेसिडेंट मुकेश जैन, फर्स्ट वाइस प्रेसिडेंट निशि जैन, डायरेक्टर शेली जैन, पास्ट प्रेसिडेंट पवन परसरामपुरिया, विजय जैन, सुधीर व्यास और सरिता अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।
