स्ट्रीक्स प्रोफेशनल ने पेश किया ‘ब्रूलेट’ कलेक्शन, नुसरत जहां बनीं शो स्टॉपर

0
Spread the love

ब्रूलेट का कैरेमल ट्रफल हेयर कलर मुझ पर खूब फब रहा है: नुसरत जहां

कोलकाता: नुसरत जहां ने स्ट्रीक्स प्रोफेशनल द्वारा आयोजित एक भव्य रैंप शो में शो स्टॉपर के रूप में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस अवसर पर स्ट्रीक्स प्रोफेशनल ने अपना नया ब्रूलेट कलेक्शन लॉन्च किया।

रैंप शो के दौरान नुसरत जहां ने बताया कि उन्हें ब्रूलेट कलेक्शन का कैरेमल ट्रफल हेयर कलर बेहद पसंद आया, जो उनकी स्किन टोन पर काफी अच्छी तरह से जच रहा है। उन्होंने कहा कि बालों को सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल बेहद जरूरी है। उनके अनुसार संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और तनावमुक्त जीवनशैली अच्छे बालों की कुंजी हैं।

नुसरत ने अपनी ब्यूटी पसंद के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें लाइट मेकअप ज्यादा पसंद है, क्योंकि इससे प्राकृतिक खूबसूरती निखरकर सामने आती है।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि बाल सफेद होने लगें, तो उन्हें छिपाने के लिए हेयर कलर का इस्तेमाल करने में कोई हर्ज नहीं है। उनके मुताबिक आज बाजार में कई अच्छे और उन्नत हेयर कलर उत्पाद उपलब्ध हैं, जो बालों को आकर्षक लुक देने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी करते हैं।

कार्यक्रम में स्ट्रीक्स प्रोफेशनल के हेड रोशेल छाबड़ा, हाइजेनिक रिसर्च इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) प्रियंका पुरी सहित उद्योग जगत की कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं।

गौरतलब है कि स्ट्रीक्स प्रोफेशनल हाइजेनिक रिसर्च इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड
की एक प्रमुख व्यावसायिक इकाई है, जो प्रोफेशनल हेयर केयर और हेयर कलरिंग से जुड़े अभिनव उत्पाद एवं समाधान उपलब्ध कराती है।

Author

Leave a Reply