बलिया में पौधरोपण कर हरित पर्यावरण का संकल्प

Spread the love


बलिया/हावड़ा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ कार्यालय केशव भवन, बलिया के सह-खण्ड कार्यवाह रंजन ठाकुर विश्वकर्मा, बलिया नगर प्रचारक रीतेश जी, आदित्य जी एवं रुद्र जी की उपस्थिति में भृगु आश्रम, बलिया (लखनऊ लुक्स) में पीपल एवं सिरफल के पौधों का रोपण किया गया। यह पहल हरियाली साथी के संयुक्त प्रयास में की गई। हरियाली साथी के प्रमुख अजय प्रसाद ने कहा कि सावन की शुरुआत में ही ऐसी पहल पर्यावरण हित में काफी लाभकारी है। हमारी योजना है कि हम भविष्य में हरियाली साथी के कार्यों को देश के अन्य हिस्से में भी बढ़ाएं। हरियाली साथी की ओर से संदीप त्रिपाठी ने इस पहल की सराहना की। साथ ही सभी से हरित पर्यावरण के निर्माण में आगे आने की अपील की।

Author

You may have missed