एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी गोवा एक अनोखा कैंपस और उच्च शिक्षण प्रतिष्ठान: अनिल हिवाले

0
Spread the love

कोलकाता । एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी (WPU) गोवा के सलाहकार एवं शिक्षा विशेषज्ञ अनिल हिवाले ने कहा कि एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी गोवा केवल एक विश्वविद्यालय नहीं, बल्कि भविष्य की शिक्षा का एक अभिनव मॉडल है। यह संस्थान छात्रों को वैश्विक दृष्टिकोण, बहुविषयक (Transdisciplinary) शिक्षा और समग्र व्यक्तित्व विकास का अवसर प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि गोवा में विकसित हो रहा यह कैंपस आधुनिक अधोसंरचना, शोध-आधारित शिक्षण और प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण वातावरण का अनूठा संगम है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें नवाचार, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए तैयार करना है।

अनिल हिवाले के अनुसार, एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी गोवा में इंजीनियरिंग, डिजाइन, प्रबंधन, मनोविज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों के छात्रों को एक साथ सीखने और वास्तविक समस्याओं के समाधान पर कार्य करने का अवसर मिलेगा। यह मॉडल नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भावना के अनुरूप है और वैश्विक मानकों की उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी गोवा देश और विदेश के छात्रों के लिए एक प्रमुख शैक्षणिक केंद्र के रूप में स्थापित होगी तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगी l

Author

Leave a Reply