पर्यावरण संरक्षण को आगे आईं श्री हनुमान बालिका विद्यालय की छात्राएं

0
Spread the love

  • ‘हरियाली साथी’ ने बिखेरी हरियाली की अलख

हावड़ा: हावड़ा के सलकिया स्थित श्री हनुमान बालिका विद्यालय में हरियाली साथी की ओर से एक पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। मंगलवार को आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के महत्व के प्रति जागरूक करना था।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधानाध्यापक (हेडमास्टर) तारक नाथ पाण्डेय, हरियाली साथी के चेयरमैन अजय प्रसाद, सचिव विकास कुमार चौरसिया, अमित जायसवाल और शिक्षक विनोद कुमार राउत, संदीप त्रिपाठी उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक तारक नाथ पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि यह बेहद सुखद और गौरव की बात है कि अरण्य महोत्सव (वन महोत्सव) के दौरान इस प्रकार के जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे सामूहिक प्रयासों से ही हम पर्यावरण को सुरक्षित कर हरियाली की ओर मजबूत कदम बढ़ा सकते हैं। जागरूकता अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ जहां स्कूली छात्राओं ने अपने हाथों से अमरूद व अन्य फलदार और छायादार पौधे रोपे। हरियाली साथी के चेयरमैन अजय प्रसाद ने बताया कि छात्राओं के सहयोग से विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए हैं और पर्यावरण को बचाने का यह अभियान आने वाले समय में भी निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक विनय कुमार शर्मा, सुशील पांडे, नितिन प्रसाद, अजय कुमार रजक, धीरज कुमार सिंह, रीना कुमारी, सुजाता प्रसाद, यामिनी मिश्रा, परिक्षय सामन्तो, रजनी कुमारी राम और मंजू कुमारी साव की भूमिका रही।

Author

Leave a Reply