न्यू टाउन सर्वजनिन दुर्गा पूजा पाँचवें वर्ष में, ‘पद्मभूषण’ थीम में दिखेगी बंगाल की सांस्कृतिक विरासत
न्यू टाउन। न्यू टाउन सर्वजनिन की दुर्गा पूजा इस वर्ष अपने पाँचवें वर्ष में प्रवेश कर रही है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी पूजा का आयोजन न्यू टाउन के सिटी स्क्वायर ग्राउंड में किया जा रहा है। इस वर्ष पूजा की थीम ‘पद्मभूषण’ रखी गई है।
आयोजकों के अनुसार, थीम में कमल को केंद्र में रखते हुए एक कलात्मक संरचना और व्याख्या प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। पूजा का कॉन्सेप्ट और डिजाइन रिंटू दास ने तैयार किया है।
इस पूजा के पृष्ठपोषक मंत्री दिलीप घोष हैं। आयोजकों के मुताबिक पूजा का उद्घाटन प्रथमा के दिन किया जाएगा।
आयोजकों का दावा है कि इस वर्ष पूजा को भव्य रूप देने की विशेष तैयारी की गई है। उनका कहना है, “अगर कोलकाता की सबसे बड़ी और भव्य पूजा का अनुभव लेना है, तो न्यू टाउन सर्वजनिन में जरूर आना होगा।”
