दुर्गा पूजा के समय क्यों इन्द्राक्षी को बर्दवान की याद सताया करती है ?

Spread the love

इन्द्राक्षी ने फ्लेवर ऑफ स्पाइसेस रेस्तरां का किया उद्घाटन

कोलकाता,(नि.स.) मशहूर अभिनेत्री इन्द्राक्षी दे ने कहा है कि वे कॉलेज के दिनों तक दुर्गा पूजा में बर्दवान में अपने मामा के घर पर रहकर पूजा का लुत्फ उठाया करती थीं. क्योंकि बर्दवान में वह एक ऐतिहासिक पूजा माना जाता था. अब समय के अभाव की वजह से वहां जाना सम्भव नहीं हो पाता है. उन्होंने आगे कहा, उस समय मैं शंख बजाने से लेकर मोमबत्ती जलाने एवं अन्य प्रतियोगिताओं में बाकायदा हिस्सा लिया करती थी. मझे बेहद मज़ा आता था. ये सारी चीज़ें मुझे आज भी याद आती है. जी हां, गत शुक्रवार को महानगर स्थित गोलपार्क में फ्लेवर ऑफ स्पाइसेस रेस्तरां के उद्घाटन के मौके पर बातचीत करते हुए अभिनेत्री ने कुछ ऐसा ही कहा.

आपको बता दें, इन्द्राक्षी को हमेशा टीवी सीरियलों में नकारात्मक चरित्र में अभिनय करते देखा जाता है. इसके लिए उनके फैंस उन्हें बेहद पसंद भी करते हैं. वे माधविलता, जमुना ढाकी, हृदय हरण, बीए पास और झुमूर जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं.

इन्द्राक्षी ने रेस्तरां के बारे में बातचीत करते हुए कहा, फ्लेवर ऑफ स्पाइसेस एक मुलटीक्यूज़िन रेस्तरां हैं जहां आप किफायती मूल्य में स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठा सकते हैं. सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि यह रेस्तरां कोलकाता के सबसे प्रसिद्ध जगह पर बनी है, जहां हर कोई आसानी से पहुंच सकता है.

इस अवसर पर रेस्तरां के कर्णधार कृशानु गोराई, रॉनी दे, कनिका रॉय, सुभोनिता पाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Author

You may have missed