खेल निस्संदेह दोस्ती और प्रतिस्पर्धा का बेहतरीन माध्यम: आर. के. जैन

0
Spread the love


कोलकाता। GAIL (India) Limited और Petroleum Sports Promotion Board के संयुक्त तत्वावधान में 46वीं इंटर यूनिट गोल्फ टूर्नामेंट 2025-26 का आयोजन 9–12 मार्च 2026 तक प्रतिष्ठित Royal Calcutta Golf Club में किया गया है।
प्रतियोगिता में पेट्रोलियम क्षेत्र के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें Indian Oil Corporation, Oil and Natural Gas Corporation और Bharat Petroleum के खिलाड़ी उल्लेखनीय हैं।

चार दिवसीय इस टूर्नामेंट की शुरुआत 9 मार्च से हुई है। गत बुधवार को GAIL (India) Limited के डायरेक्टर (फाइनेंस) आर. के. जैन ने इसका औपचारिक उद्घाटन किया।

मौके पर जैन ने कहा कि गेल (इंडिया) लिमिटेड इस गोल्फ टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है, इसलिए हम स्वयं को खुशकिस्मत मानते हैं।


उन्होंने आगे कहा कि पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रोमोशन बोर्ड की स्थापना 1979 में हुई थी और तब से यह विभिन्न खेलों को बढ़ावा दे रहा है। हालांकि गेल (इंडिया) लिमिटेड की स्थापना 1984 में हुई थी। इसलिए मैं बोर्ड के सभी सदस्यों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।
जैन ने कहा कि जहां तक गोल्फ कोर्स की बात है, तो रॉयल कलकत्ता गोल्फ क्लब एशिया का सबसे पुराना गोल्फ क्लब है और दुनिया के सबसे पुराने क्लबों में से एक है। यहां खेलना अपने आप में एक अद्भुत अनुभव है।


जैन का कहना है कि कोई भी खेल निस्संदेह दोस्ती और प्रतिस्पर्धा का बेहतरीन माध्यम है। यह शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ टीम भावना, आपसी सम्मान और संवाद कौशल को भी विकसित करता है।

Author

Leave a Reply