महानगर में फोटोग्राफी एग्जीबिशन की शुरुआत

0
Spread the love


कोलकाता। महानगर स्थित जामिनि रॉय और नंदलाल बोस गैलरी में कलकत्ता जर्नलिस्ट्स क्लब की ओर से 9वीं फोटोग्राफी एग्जीबिशन की शुरुआत हो चुकी है। यह एग्जीबिशन 13 मार्च 2026 से शुरू होकर 15 मार्च 2026 तक चलेगी। गत शुक्रवार को क्लब के अध्यक्ष प्रतीक सेन ने इसका औपचारिक उद्घाटन किया।

मौके पर क्लब के सदस्य ईमान कल्याण सेन, अभिजीत भट्टाचार्य, साधना दास बसु सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

उद्घाटन के दौरान प्रान्तिक सेन से जब यह पूछा गया कि फोटोग्राफी एग्जीबिशन के लिए किस तरह आवेदन लिए जाते हैं, तो उन्होंने कहा, “देखिए, जिस बैनर के तले इस एग्जीबिशन का आयोजन किया जाता है, वह एक नामचीन संस्था है। इसलिए जैसे ही एग्जीबिशन का विज्ञापन जारी होता है, दूर-दूर से आवेदन आने लगते हैं। इस साल लगभग 1500 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 443 को ही चयनित किया गया है। हमें गर्व है कि इस बार विदेशों से भी आवेदन प्राप्त हुए।”


उन्होंने आगे कहा कि आनंदबाजार पत्रिका से लेकर वर्तमान सहित कई बड़े अखबारों और टीवी चैनलों के छायाकारों ने भी अपनी खींची हुई तस्वीरें भेजी हैं।
सेन ने बताया कि वर्ष 2027 में संस्था के 50 वर्ष पूरे हो जाएंगे। उस अवसर पर इस आयोजन को और भी बड़े पैमाने पर आयोजित करने की योजना है।

Author

Leave a Reply