इच्छापुर के ईस्ट प्वॉइंट स्कूल में ‘मस्ती की पाठशाला’ कैंपेन लॉन्च

0
Spread the love

डाबर की पहल, बच्चों को खेल-कूद और इम्युनिटी के प्रति किया जागरूक


शुक्रवार को इच्छापुर स्थित ईस्ट प्वॉइंट स्कूल में ‘मस्ती की पाठशाला’ कैंपेन को चलाया गया। इस पहल की शुरुआत डाबर द्वारा की गई, जिसका उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को इम्युनिटी मजबूत करने के आसान उपाय, संतुलित आहार और रोजमर्रा की अच्छी आदतों के बारे में जानकारी दी गई।

स्कूली बच्चों ने विभिन्न एक्टिविटीज़ में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया, जिससे बच्चों का उत्साह और मनोबल और बढ़ गया।

इस मौके पर डाबर के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन मैनेजर दिनेश कुमार ने बताया कि आज के दौर में बच्चों का स्क्रीन टाइम तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में उन्हें खेल-कूद और एक्टिव लाइफस्टाइल की ओर प्रेरित करना बेहद जरूरी हो गया है।

स्कूल प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वहीं, स्कूल की शिक्षिका इंदु शाह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित होते हैं।

दूसरी ओर, डॉ. संचिता शील ने कहा कि आजकल के बच्चों के लिए खेल-कूद बेहद ज़रूरी है, क्योंकि इससे न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है।

कार्यक्रम के दौरान डाबर के ब्रांड एक्टिवेशन मैनेजर विपुल अग्रवाल ने बताया कि बच्चों के लिए इस तरह की रोचक एक्टिविटीज़ की तैयारी की गई है, जो उन्हें न सिर्फ पसंद आएंगी बल्कि उन्हें सक्रिय और स्वस्थ रहने के लिए भी प्रेरित करेंगी।

इस अवसर पर ईस्ट प्वॉइंट स्कूल की प्रिंसिपल केया चक्रवर्ती सहित कई लोग मौजूद थे.

Author

Leave a Reply