कोलकाता में माइकल बोस की 25वीं सोलो चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

0
Spread the love

-कोलकाता के Academy of Fine Arts के वेस्ट गैलरी में प्रख्यात चित्रकार माइकल बोस की 25वीं (एकल) चित्र प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ हुआ।
इस प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रसिद्ध हस्तियों ने संयुक्त रूप से किया, जिनमें भास्कर तारक गराई, भास्कर बिमल कुंडू, विशिष्ट संगीतकार मल्लार घोष, वाचिक कलाकार मल्लिका घोष, अभिनेता संदीप दे, स्वपन सरकार तथा कलाकार सुजीत कुमार घोष शामिल रहे।

प्रदर्शनी में कलाकार माइकल बोस की विविध शैली की कलाकृतियाँ दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं। कला प्रेमियों के लिए यह एक खास अवसर है, जहाँ वे उनके रचनात्मक दृष्टिकोण और कला के विभिन्न आयामों को करीब से देख सकते हैं।

यह चित्र प्रदर्शनी 2 मई तक आम दर्शकों के लिए खुली रहेगी।

Author

Leave a Reply