“साफ-सफाई, होस्टल और स्वास्थ्य सुविधाओं पर बोले AIIMS कल्याणी के कार्यकारी निदेशक”
-All India Institute of Medical Sciences Kalyani के कार्यकारी निदेशक Dr. Arvind Sinha ने मरीजों और आम लोगों की बातें सुनीं और उनके सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि ऐम्स कल्याणी में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार किया गया है और इमरजेंसी बेड की संख्या बढ़ाकर 54 कर दी गई है, जिससे मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

उन्होंने आगे बताया कि All India Institute of Medical Sciences Kalyani अस्पताल की एन्वायर्नमेंटल क्लियरेंस राज्य सरकार से बहुत जल्द मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की।
डॉ. अरविंद सिन्हा ने छात्रों और डॉक्टरों के लिए उपलब्ध होस्टल सुविधाओं के बारे में जानकारी दी और कहा कि संस्थान में सुविधाओं को चरणबद्ध तरीके से और बेहतर बनाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने नई सरकार से स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग और विकास को लेकर सकारात्मक उम्मीदें भी जताईं।
