छात्रों के समग्र विकास पर जोर दे रहा St. Augustine’s Day School Barrackpore

0
Spread the love


गत शुक्रवार को बैरकपुर स्थित St. Augustine’s Day School Barrackpore के प्राइज़ डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी (वित्तीय वर्ष 2025-26) और इंवेस्टीट्योर सेरेमनी (2026-27) का आयोजन सुकान्त सदन में किया गया।

इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल Shweta Ray ने कहा कि छात्रों के होलिस्टिक डेवलपमेंट के लिए केवल अकादमिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि को-करिकुलर एक्टिविटीज़ में भी अव्वल आना बेहद ज़रूरी है।

उन्होंने आगे कहा, “आज जिन छात्रों को सम्मानित किया जाएगा, वे अपने पेरेंट्स और टीचर्स को भी बधाई देंगे, क्योंकि सफलता इन्हीं लोगों की बदौलत मिलती है।”

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आज के समय में अच्छे लीडर्स तैयार करने की आवश्यकता है और स्कूलों को इसी दिशा में काम करना चाहिए। “आगे चलकर यही बच्चे बड़े दायित्व संभालेंगे। इसलिए मैं अभिभावकों से आग्रह करूंगी कि वे अपने बच्चों को लीडरशिप रोल्स के लिए प्रोत्साहित करें।”

स्कूल की लर्निंग, लीडरशिप और लॉयल्टी प्रोग्राम पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि 10 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि सत्र 2025-26 में स्कूल के छात्रों ने ICSE और ISC बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जो स्कूल के लिए गर्व की बात है।

इस अवसर पर स्कूल के सीईओ Amitava Chowdhury सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Author

Leave a Reply