“गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेल और एक्टिविटीज़ पर भी ज़ोर दे रहा असेम्बली ऑफ क्राईस्ट स्कूल: बर्नेट जॉन”
उत्तर चौबीस परगना स्थित Assembly of Christ School की प्रिंसिपल बर्नेट जॉन ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और छात्रों के समग्र विकास पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मतलब किसी विषय की गहराई तक जाना, उसे सही तरीके से समझना और उसकी अवधारणा को आत्मसात करना है। आजकल एक्टिविटीज़ के माध्यम से शिक्षा का प्रसार हो रहा है, जो नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के तहत आता है। इससे बच्चों को विषयों को बेहतर तरीके से समझने और व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने में मदद मिलती है।”

महिला सशक्तिकरण पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “महिलाओं को भी पुरुषों की तरह समान अधिकार मिलने चाहिए। समाज में महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी पहचान बनाने का पूरा अवसर मिलना चाहिए।”
स्कूल की उपलब्धियों के बारे में बर्नेट जॉन ने कहा, “हमारे छात्र न सिर्फ पढ़ाई में अव्वल आते हैं, बल्कि वे खेलकूद में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। हमारे कई छात्र राष्ट्रीय स्तर तक खेल चुके हैं।”

अभिभावकों के लिए संदेश देते हुए उन्होंने कहा, “मैं अभिभावकों से कहना चाहती हूं कि वे अपने बच्चों को सही सलाह और मार्गदर्शन दें, लेकिन उन पर अपनी ज़बरदस्ती न थोपें। बच्चों की रुचि और क्षमता को समझना भी बेहद ज़रूरी है।”
