सतिगुरु वृद्धाश्रम में मां मदर मिशन ऑफ चैरिटी ने मनाई चौथी वर्षगांठ

0
Spread the love

खरदह। गत बुधवार को एनजीओ मां मदर मिशन ऑफ चैरिटी ने खरदह स्थित सतिगुरु ओल्ड एज होम में रह रहे बुजुर्गों के साथ धूमधाम से अपनी चौथी वर्षगांठ मनाई। इस मौके पर केक काटकर खुशियां साझा की गईं।

कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को नये वस्त्र और खाने-पीने की सामग्री भी वितरित की गई। आयोजन में मौजूद लोगों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनका हालचाल जाना।

एनजीओ को हाल ही में सरकारी रजिस्ट्रेशन भी प्राप्त हुआ है, जिसे संस्था के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। संस्था के सदस्यों ने कहा कि आने वाले समय में समाजसेवा के कार्यों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।

इस अवसर पर मां मदर मिशन ऑफ चैरिटी की फाउंडर शबरी कुंडू पोद्दार, सतिगुरु ओल्ड एज होम के फाउंडर शंकर मंडल, सुजाता मंडल, सुप्रियो मल्लिक, पापिया मुखर्जी, शांता चक्रवर्ती और शालिनी पोद्दार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Author

Leave a Reply