हाथों में ग्लूकोज़ लेकर जलछत्र पहुंचे मनीत सिंह, सेवा अभियान को दिया सहयोग

0
Spread the love

शब्द: सप्तर्षि विश्वास

बैरकपुर। संकल्प फाउंडेशन की ओर से संचालित जलछत्र अभियान को लगातार लोगों का सहयोग मिल रहा है। बुधवार शाम वर्चुअल कम्युनिकेशन के सर्वेसर्वा मनीत सिंह अपने हाथों में ग्लूकोज़ लेकर जलछत्र पहुंचे और अभियान में अपना योगदान दिया।

मनीत सिंह ने कहा कि गर्मी के मौसम में यदि समय-समय पर पानी के साथ ग्लूकोज़ का भी सेवन कराया जाए, तो लोगों को अतिरिक्त ऊर्जा मिलती है और इसका लाभ अधिक लोगों तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा, “हमसे आगे जो भी संभव होगा, हम इस सेवा कार्य में अवश्य सहयोग करेंगे।”

इस दौरान मनीत सिंह ने समाजसेवी नरेंद्र सिंह द्वारा शुरू किए गए इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि राहगीरों और जरूरतमंदों की प्यास बुझाने का यह अभियान समाज के लिए प्रेरणादायक है।

यदि आप भी इस नेक मुहिम का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आगे आएं और जलछत्र अभियान को अपना सहयोग दें। आपका छोटा-सा योगदान भी किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।

Author

Leave a Reply