श्री रतनगढ़ बालाजी महाराज का 22वां अमृत महोत्सव श्रद्धा व भक्ति के साथ संपन्न

0
Spread the love


कोलकाता। श्री मारुति भक्त मंडल ट्रस्ट (कोलकाता) की ओर से रविवार को बिधाननगर स्थित विधान गार्डन में श्री रतनगढ़ बालाजी महाराज का 22वां अमृत महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के ज्वॉइंट ट्रेजरर प्रकाश चंद्र जैन ने कहा कि यह ट्रस्ट ब्रह्मलीन गुरुजी श्री श्याम बिहारी जोशी(रतनगढ़) की प्रेरणा से स्थापित हुआ था। आज भले ही वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके दोनों सुपुत्र गौतम जोशी और ब्रिज बिहारी जोशी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।

जैन ने बताया कि कार्यक्रम में सीताराम सत्संग समिति के तत्वावधान में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। वहीं भजन गायक गणेश सोनालिया, मोनू सुल्तानिया और निहार ठकराल सहित अन्य कलाकारों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से भक्तिमय वातावरण बना दिया।

प्रकाश चंद्र जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है, जिसमें लगभग 4,500 लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे। उन्होंने बताया कि इस भंडारे के सफल आयोजन में जितेंद्र तोदी, दिनेश तोदी और नारायण प्रसाद बियानी का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए उन्होंने उनका आभार व्यक्त किया।

उन्होंने ट्रस्ट की सामाजिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि संस्था नियमित रूप से नेत्र जांच शिविर, गरीब बच्चों की शिक्षा में सहयोग, कंबल वितरण और शर्बत वितरण जैसे सेवा कार्य करती है।

जैन बताते हैं कि वर्तमान में ट्रस्ट से 150 सदस्य जुड़े हुए हैं तथा संस्था का संचालन 14 ट्रस्टियों द्वारा किया जा रहा है।

Author

Leave a Reply