रांगा बऊ में दिखाई देगी गौरव और श्रुति की जोड़ी

Spread the love


कोलकाता,(नि.स.)l पाखी के शादी के तुरंत बाद एक एक्सीडेंट में उसके पती की याददाश्त चली जाती है. आगे चलकर वह पाखी को याद नहीं कर पाता है. कुछ ऐसी ही कहानी लेकर आ रही है धारावाहिक रांगा बऊ.यह धारावाहिक आगामी 19 दिसम्बर 2022 को ज़ी बांग्ला टेलीविजन चैनल पर लांच होगी. इसमें गौरव रॉयचौधरी और श्रुति दास को अभिनय करते देखा जाएगा. इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने धारावाहिक त्रिनयनी में खूब पसंद किया था. इसके निर्देशक शरदेंदु समद्दार हैं. बृहस्पतिवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ज़ी बांग्ला के चीफ चैनल ऑफिसर नवनीता चक्रवर्ती ने इसकी जानकारी दी. मौके पर गौरव ने कहा, इस धारावाहिक की कहानी काफी संवेदनशील है. मेरा जो चरित्र है, उसे टेम्पोररी मेमोरी लॉस की बीमारी है. वह शादी के तुरंत बाद अपनी बीवी को भूल जाता है. मेरे ख्याल से दर्शकों को यह धारावाहिक बेहद पसंद आएगी. वहीं श्रुति ने कहा, इस धारावाहिक में मेरा जो किरदार है वह एक ब्यूटीशियन का है, जो दुल्हनों का मेक अप करती है. और एक एकदिन अचानक उसकी शादी हो जाती है. लेकिन एक हादसे में उसके पति की याददाश्त चली जाती है. और धारावाहिक की कहानी आगे बढ़ती है. श्रुति ने आगे कहा, इस धारावाहिक में मेरी उम्र के लिहाज से मेरा जो चरित्र है उसकी उम्र काफी कम है, इसलिए मुझे काम करने में बेहद मजा आया है. इस अवसर पर सम्राट घोष, चीफ क्लस्टर ऑफिसर, ईस्ट, ज़ी बांग्ला ने कहा, ज़ी बांग्ला नम्बर 1 चैनल है और हम दर्शकों की चाहत के अनुसार धारावाहिक की कहानियों का चयन करते हैं.

Author

You may have missed