श्री विशुद्धानंद हॉस्पिटल में वातानुकूलित वार्ड मानव सेवा को समर्पित आर आर अग्रवाल ज्वेलर्स के सहयोग, योगदान की सभी ने सराहना की

Spread the love

कोलकाता । श्री विशुद्धानंद हॉस्पिटल ने समाजसेवी रतनलाल अग्रवाल, रेवती रमण अग्रवाल (आर आर अग्रवाल ज्वेलर्स) एवम परिवार के सदस्यों के सहयोग से वातानुकूलित वार्ड को मानव सेवा को समर्पित किया । हॉस्पिटल के अध्यक्ष बनवारी लाल सोती ने कहा परोपकार, सेवा कार्य हमारे पूर्वजों की सांस्कृतिक विरासत, परम्परा है । प्रधान सचिव सुरेन्द्र अग्रवाल ने क्रिटिकल हेल्थ केयर को ध्यान में रखते हुए डिजिटल एवम अत्याधुनिक सुविधाओं सहित स्मार्ट आई सी यू विभाग, सिटी स्कैन, डायलीसिस, आर्थोपेडिक, डायबिटिक, अत्याधुनिक डेंटल, ऑपरेशन थियेटर, ई एन टी, नेत्र चिकित्सा एवम सभी विभागों की निरन्तर प्रगति के लिये भामाशाह दानदाताओं, सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया । समाजसेवी रतनलाल अग्रवाल, रेवती रमण अग्रवाल ने हॉस्पिटल में सेवाओं की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया । समारोह में डॉक्टर जी एस पिपारा, डॉ. निर्मला पिपारा का सम्मान, अभिनन्दन किया गया । वरिष्ठ पत्रकार संजय हरलालका एवम सभी अतिथि वक्ताओं ने आर आर अग्रवाल परिवार की सामाजिक कर्तव्य निष्ठा की सराहना की एवम् युवा वर्ग को सामाजिक सेवा कार्यों के लिये प्रेरित करने का आह्वान किया। श्याम सुन्दर अग्रवाल, महावीर प्रसाद अग्रवाल, गिरधारीलाल मस्करा, हेमचन्द अग्रवाल, विष्णु शर्मा, दीपक बंका, मनोज पराशर, पवन फतेहपुरिया, संदीप अग्रवाल, आनन्द जैन, राजकुमार व्यास, विष्णु मस्करा एवम कार्यकर्ता सक्रिय रहे। धन्यवाद ज्ञापन हेमचन्द अग्रवाल, संचालन दीपक बंका ने किया ।

Author

You may have missed