दुर्गा सम्मान का नया अध्याय: समाज के लिए कुछ कर दिखाने वालों को सम्मान
कोलकाता l हर साल 24×7 ताज़ा समाचार की ओर से ‘दुर्गा सम्मान’ उन पूजा समितियों और पंडालों को दिया जाता रहा है, जिन्होंने अपनी रचनात्मकता, उत्कृष्टता और अनूठी पहल से दुर्गापूजा को एक अलग पहचान दी है।
लेकिन इस वर्ष 24×7 ताज़ा समाचार की ओर से ‘दुर्गा सम्मान’ का एक नया अध्याय शुरू हुआ है।
इस बार सम्मान उन लोगों को दिया गया, जिन्होंने समाज के लिए कुछ कर दिखाया है, अपनी मेहनत और समर्पण से दूसरों की जिंदगी में बदलाव लाने की कोशिश की है और अपने कार्यों से समाज में एक अलग पहचान बनाई है।
इस वर्ष ‘Entrepreneur of the Year’ कैटेगरी में दुर्गा सम्मान पाने वालों में बनबीथि रिसॉर्ट्स के चेयरमैन जहांगीर खान, सोनाली मैन्युफैक्चरिंग के निदेशक समीर दास और आर. आर. अग्रवाल ज्वेलर्स के निदेशक रतन लाल अग्रवाल प्रमुख रहे।
वहीं ‘Motivational Speaker of the Year’ कैटेगरी में मैत्रेया बुद्धा मेडिटेशन सेंटर की फाउंडर श्वेता अग्रवाल को दुर्गा सम्मान से सम्मानित किया गया।
दूसरी ओर, ‘Social Worker of the Year’ कैटेगरी में बैरकपुर सेवानिवृत्त सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक मुखर्जी को दुर्गा सम्मान प्रदान किया गया।
सभी सम्मानित व्यक्तित्वों को यह सम्मान बुधवार, दुर्गा चतुर्थी के अवसर पर प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मी एंड माय फ्रेंड्स के संस्थापक किशन अग्रवाल, महुआ चक्रवर्ती, हेरॉक मुखोपाध्याय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस वर्ष का ‘दुर्गा सम्मान’ सिर्फ उपलब्धियों को सम्मानित करने की पहल नहीं, बल्कि उन लोगों को सलाम करने की एक कोशिश है, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई है।
24×7 ताज़ा समाचार — इस बार सम्मान उन चेहरों का, जिन्होंने समाज के लिए कुछ कर दिखाया।
