आध्यात्मिक विज्ञान और जीवन शैली के सफल पहलुओं को दिखानेवाला विश्व का पहला हिंदी सैटेलाइट चैनल पिरामिड मेडिटेशन (पीएमसी) की ग्रैंड लॉन्चिंग

Spread the love

कोलकाता 17 फरवरी 2023: आज लोगों में मन से अपनाए जानेवाला ध्यान और योग एक प्राचीन अभ्यास है, जिसकी शुरुआत कई हजार साल पहले भारत में हुई थी। अब यह पूरे विश्व में काफी लोकप्रिय होता जा रहा है, क्योंकि यह युवाओं और बुजुर्गों में चिंता और तनाव को कम करने में मदद करता है। आजकल के क्रांतिकारी युग में जो जीवनशैली की कई समस्याओं का एक बड़ा कारण है। लोगों ने अब महसूस किया है कि, ध्यान और योग एक सरल और सुलभ अभ्यास है। लोगों को यह पूर्ण जीवन जीने और शुद्ध चेतना प्राप्त करने में मदद कर सकता है।

आध्यात्मिक विज्ञान के प्राचीन ज्ञान के लाभ को लोगों के बीच लाने के लिए विश्व का पहला आध्यात्मिक विज्ञान और जीवन शैली पर शुरू शैटलाइट चैनल पिरामिड मेडिटेशन चैनल (पीएमसी) को अब हिंदी भाषा में लॉन्च किया गया है।

पीएमसी हिंदी चैनल अब जियो टीवी, सिटी केबल, डेन नेटवर्क, फास्ट वे, एनएक्सटी/ इन डिजिटल पर 24X7 प्रसारित किया जाएगा। इसके प्रथम चरण में इसे कुछ महीनों में हीं 3 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

कोलकाता के शेक्सपीयर सरणी में स्थित ‘कला कुंज’ में आयोजित कार्यक्रम में पीएमसी हिंदी सैटेलाइट चैनल को लॉन्च किया गया।

इस कार्यक्रम में देशभर के सभी राज्यों से बड़ी संख्या में ध्यान साधकों और आध्यात्मिक विज्ञान के दिग्गजों ने भाग लिया।

– पीएमसी हिंदी के निदेशक

राष्ट्रभाषा हिंदी में यह भारत का पहला न्यू-एज स्पिरिचुअल साइंस चैनल, पिरामिड स्पिरिचुअल सोसाइटीज मूवमेंट से जुड़ा हिंदी चैनल है।

पीएमसी एक परिवर्तनकारी चैनल है, जिसका उद्देश्य मानव जाति को हिंसा से अहिंसा की ओर, अंध धार्मिक विश्वासों से वैज्ञानिक और आध्यात्मिक-वैज्ञानिक प्रयोग और तर्क की ओर, भौतिकवाद से शानदार मध्य मार्ग तक और अंत में शुद्ध शाकाहारी भोजन अपनाने के लिए लोगों के मन में ज्ञान की रौशनी को जगाना है। इसका उद्देश्य सत्य को यथारूप में प्रस्तुत करना है।

विस्तृत जानकारी यहां लें: www.pmchindi.com / 9899961550

Author

You may have missed