पॉलिटिकल ड्रामा मास्टरमशाई आपनी किच्छू देखेन नी का मुहूर्त सम्पन्न

Spread the love

निर्देशक तपन सिन्हा को ट्रिब्यूट देना चाहता हूं: शिलादित्य मौलिक


कोलकाता,(नि.स.)l अभिनेत्री व फ़िल्म निर्माता एना शाहा की कम्पनी जारेक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही बांग्ला फ़िल्म मास्टरमशाई आपनी किच्छू देखेन नी का आज यहां मुहूर्त हुआ. इस फ़िल्म का निर्देशन शिलादित्य मौलिक कर रहे हैं. यह एक पॉलिटिकल ड्रामा जॉनर की फ़िल्म है. फ़िल्म में अभिनेता यश दासगुप्ता के साथ अभिनेत्री नुसरत जहां को अभिनय करते देखा जाएगा. कुछ ही दिनों पहले फ़िल्म में इस्तेमाल की जानेवाली एक गीत की शूटिंग कश्मीर की हसीन वादियों में की गई.

फ़िल्म का नामकरण मशहूर निर्देशक तपन सिन्हा की एक फ़िल्म आतंक में इस्तेमाल की गई एक डायलॉग मास्टरमशाई आपनी किच्छू देखेन नी से मिलती-जुलती है.

पूछने पर शिलादित्य ने कहा, तपन सिन्हा की उस फिल्म की अगर बात करें तो वह पूरी तरह से छात्र राजनीति की बात करता है. लेकिन मेरी यह फ़िल्म छात्र राजनीति की पृष्ठभूमि पर होते हुए भी तीन दोस्तों की कहानी बयां करेगी. 


उन्होंने आगे कहा, वैसे इस फ़िल्म के ज़रिए मैं महान निर्देशक तपन सिन्हा को ट्रिब्यूट देना चाहता हूं.

शिलादित्य ने कहा, फ़िल्म की बाकी शूटिंग दिसंबर के पहले सप्ताह से शुरू होनेवाली है.

इस अवसर पर अभिनेत्री व सांसद नुसरत जहां, अभिनेता यश दासगुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

Author

You may have missed