क्या रुमी स्विट्ज़रलैंड जाने में कामयाब हो पाएगी?

Spread the love

कोलकाता l रुमी(रुक्मिणी मैत्रा)और शीबू(आबीर चटर्जी) दोनों मिया बीबी जिनकी शादी के 8 साल हो गए हैं,अपनी दो बेटी दिया और रिया संग एक साधारण सी ज़िन्दगी बसर कर रहे हैं. रुमी किसी स्कूल में जियोग्राफी टीचर हैं, तो दूसरी तरफ शीबू कार्पोरेट हाउस में कार्यरत हैं. दोनों बेटी की परवरिश, नौकरी करना तथा दीघा, पूरी एवं दार्जीलिंग में घूमने तक ही उनकी जिंदगी सीमित है. इधर रुमी का एक ही ख्वाब है अपने परिवार संग स्विट्ज़रलैंड जाना. रुमी के ख्वाबों को पूरा करने के लिए शीबू को 4 लाख रुपये जुगाड़ करने होंगे और इसी फिराक में शीबू किसी बड़े संकट में फंस जाता है. लेकिन फिर भी वह रुमी के ख्वाबों को पूरी करने की ठान लेता है. आखिरकार रुमी स्विट्जरलैंड जा पाती है कि नहीं ये देखना काफी दिलचस्प होगा. जी हां, उपरोक्त कहानी की सम्पूर्ण झांकी लेकर निर्देशक सौवीक कुंडू की आगामी बांग्ला फ़िल्म स्विट्ज़रलैंड तैयार है. इसका ट्रेलर भी रिलीज़ हो चुका है. ट्रेलर में आपको उपरोक्त कहानी की झलकियां देखने को मिलेगी. इस फ़िल्म में आबीर, रुक्मिणी और परमब्रत चटर्जी हैं. ट्रेलर में अभिनेता जीत को एक विशेष भमिका में देखा जा रहा है.
इस फ़िल्म को जित्ज़ फ़िल्मवर्क्स और कॉमेट ट्रेडकॉम प्रस्तुत कर रहे हैं.

Author

You may have missed