बडीज़ किचन ने लांच किया अपना नया मेन्यू

Spread the love

कोलकाता,(नि.स.)l अगर आप कबाब और बारबेक्यू चिकन खाने के शौकीन हैं, तो आपके लिए है हाथीबगान का बडीज़ किचन. यहां पर आपको कबाब और बारबेक्यू चिकेन के लाजवाब आइटम्स खाने को मिल जाएंगे. जिसमें मलाई कबाब, लाहोरी कबाब, शाही कबाब, अचारी कबाब, रेशमी कबाब, हरियाली कबाब, अफगानी चिकेन लेग और स्पाइसी चिकेन विंग्स शामिल हैं. गत वुधवार यानी सरस्वती पूजा के दिन बडीज़ किचन की ओर से उपरोक्त मेन्यू को लांच किया गया. इस अवसर पर टॉलिवुड अभिनेत्री मौमिता विश्वास और नीलांजना मजूमदार मैजूद रही. आपको बता दें, यहां आप महज़ 50 से 60 रुपये खर्च कर कबाब और चिकेन के बेहतरीन आइटम्स का लुत्फ उठा सकते हैं.

मौके पर बडीज़ किचन के कर्णधार अभिषेक बोस से जब यह पूछा गया कि आपके यहाँ ग्राहक क्यों आएंगे, के जवाब में, उन्होंने कहा, हम यहां हर तरह के कबाब से लेकर बारबेक्यू चिकेन को पेश कर रहे हैं और वह भी किफायती मूल्य में. जहां तक टेस्ट और क्वालिटी की बात आती है तो आप हमारे हर एक आइटम की तुलना किसी भी बड़े रेस्त्रां से कर सकते हैं.

अभिषेक ने आगे कहा, हम किसी भी आइटम में रंगों का इस्तेमाल नहीं करते हैं. यह हमारी सबसे बड़ी खासियत है. दूसरी तरफ मौमिता और नीलांजना ने कहा, सरस्वती पूजा के दिन बडीज़ किचन में आना और पेट पूजा करना काफी आनंददायक रहा. वैसे यहां पर मौजूद हर एक आइटम को चखने के बाद ऐसा लग रहा है कि अब तो अक्सर यहां आना पड़ेगा.

Author

You may have missed