AI के प्रयोग को सीख पाएगा, वही तरक्की करेगा”: तरनजीत सिंह
कोलकाता के Narula Institute of Technology, जो जेआईएस ग्रुप एजुकेशनल इनिशिएटिव्स का प्रमुख हिस्सा है, में आयोजित “AI उत्कर्ष समिट 2026” के दौरान जेआईएस ग्रुप के प्रबंध निदेशक तरनजीत सिंह ने कहा कि आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को समझना और उसका सही उपयोग सीखना बेहद जरूरी हो गया है।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जो लोग समय के साथ AI तकनीक को अपनाएंगे और उसके प्रयोग में दक्षता हासिल करेंगे, वही भविष्य में तेजी से तरक्की करेंगे। वहीं, जो लोग इस बदलाव को नजरअंदाज करेंगे, उनके लिए प्रतिस्पर्धा में टिके रहना मुश्किल हो सकता है।
तरनजीत सिंह ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि AI सिर्फ एक तकनीक नहीं, बल्कि आने वाले समय की सबसे बड़ी ताकत है, जो हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और व्यापार—को प्रभावित कर रही है।
उन्होंने यह भी जोर दिया कि AI के साथ-साथ उसके जिम्मेदार और नैतिक उपयोग को समझना भी उतना ही महत्वपूर्ण है, ताकि समाज में इसका सकारात्मक प्रभाव पड़े।
