कलकत्ता जर्नलिस्ट्स क्लब की 48वीं वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न

0
Spread the love


कोलकाता: रविवार को कोलकाता के सुवर्णबनिक समाज हॉल में कलकत्ता जर्नलिस्ट्स क्लब की 48वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन एवं ऑडिट रिपोर्ट सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत की गई।

सभा को संबोधित करते हुए क्लब के साधारण संपादक ईमान कल्याण सेन ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान क्लब को नए स्थान पर स्थानांतरित किया गया, जिस पर काफी खर्च हुआ है। उन्होंने सभी सदस्यों से क्लब को अपना संस्थान मानते हुए उसके विकास में सहयोग करने की अपील की, ताकि क्लब अपनी 50वीं वर्षगांठ तक नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर सके।

क्लब के सभापति प्रान्तिक सेन ने अपने संबोधन में क्लब के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।

वहीं क्लब की कोषाध्यक्ष साधना दास बसु ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का ब्यौरा तथा शेष राशि का विवरण सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में अभिजीत भट्टाचार्य, शंभु प्रसाद सेन, संदीप त्रिपाठी सहित क्लब के अनेक सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Author

Leave a Reply