एयरफोर्स असोसियेशन के गेट-टुगेदर में मेम्बरों ने उठाया भरपूर आनंद
बैरकपुर। एयरफोर्स असोसियेशन की ओर से शनिवार शाम एक भव्य गेट-टुगेदर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान तम्बोला, गीत-संगीत और स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी मेम्बरों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शाम का भरपूर आनंद उठाया।
इस अवसर पर संस्था के वाइस प्रेसिडेंट चिन्मय सान्याल ने कहा कि एयरफोर्स असोसियेशन अपने सभी मेम्बरों के हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने बताया कि संस्था प्रत्येक माह मेम्बरों के जन्मदिन समारोह, फेलिसिटेशन सेरेमनी सहित अन्य सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है।
उन्होंने मेम्बरों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी सदस्य का जन्मदिन या सम्मान समारोह किसी कारणवश छूट जाए, तो इसकी जानकारी संस्था को अवश्य दें, ताकि किसी भी सदस्य की उपेक्षा न हो और सभी को समान सम्मान मिल सके।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और उपस्थित मेम्बरों ने ऐसे आयोजनों को आपसी मेलजोल एवं एकजुटता को मजबूत करने वाला बताया।
