लायन्स ब्रेबोर्न रोड की ओर से मदनमोहनपुर गांव में सेवा कार्य का आयोजन

Spread the love

लायंस क्लब ब्राबोन रोड की ओर से कोलकाता शहर से १०० किलोमीटर दूर एक सर्विस मेला का आयोजन किया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नृत्य और योगासन के करतब से सभी का मन मोह लिया। एक ब्लड डोनेशन कैम्प का भी आयोजन किया गया। कैम्प में १०७ लोगों ने रक्तदान किया जिसमें क्लब के ७ सदस्य भी थे। क्लब की सदस्या कुसुम कांकरिया ने ३०वीं बार रक्तदान किया।

साड़ी/धोती/१०० बच्चों के कपड़े , कुकर, स्कुल बैग व स्टेशनरी का वितरण जरूरतमंद लोगों में किया गया।
विद्यालय के बच्चों में पुरस्कार भी वितरित किया गया।
सेवा केंद्र के कार्यवाहक श्री गौरा चन्द तथा स्कुल के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।


गाॅव के करीब ६०० लोगों को खिचङी भी खिलाई गई।
करीब २० सदस्यों ने इस सेवा कार्यक्रम में भाग लिया अध्यक्ष लायन सुशील दुग्गड़, सचिव विवेक हकीम, कोषाध्यक्ष राम अवतार जरिया, भोला जयसवाल, संदीप गोयल, सोमनाथ आदुकिया, संदीप गुप्ता, रमेश मोर, गौतम कंकरिया, राजेश दोशी, विरेन्द्र दुग्गड़, ललित चौधरी, घनश्याम सोनी, राजेन्द्र दपतरी, बिनीत रुंगटा- चेयरमेन, लोकेश गुप्ता, कुसुम कांकरिया, सुनीता दुग्गड़, रेनू सोनी, प्रीति हकीम आदि ने सक्रिय होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।


यह सभी जानकारी भूतपूर्व अध्यक्ष लायन रतनलाल अग्रवाल ने दी।

Author

You may have missed