डाबर ग्लूकोज़ ने स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी में चलाया ‘एनर्ज़ाइज़ इंडिया’ कैंपेन
छात्रों को ऊर्जा, फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली के प्रति किया गया जागरूक
बैरकपुर l डाबर ग्लूकोज़ ने अपनी राष्ट्रव्यापी पहल ‘एनर्ज़ाइज़ इंडिया’ के तहत सोमवार को बैरकपुर स्थित स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
मौके पर उपस्थित डाबर इंडिया लिमिटेड के कार्पोरेट कम्युनिकेशन मैनेजर दिनेश कुमार ने कहा, इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में ऊर्जा, सहनशक्ति और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को बढ़ावा देना है।
दिनेश कुमार के अनुसार, ‘एनर्ज़ाइज़ इंडिया’ अभियान देशभर के युवाओं और खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने की दिशा में चलाया जा रहा है l
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को फिटनेस, पोषण और सक्रिय जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
