गीतांजलि अपार्टमेंट में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई नारायण पूजा

0
Spread the love


बैरकपुर। टीटागढ़ थाना अंतर्गत बैरकपुर के लालकोठी स्थित गीतांजलि अपार्टमेंट में सोमवार को भगवान नारायण की पूजा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुई। पूजा में अपार्टमेंट के सभी निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

मान्यता है कि भगवान नारायण की पूजा से घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। इसी उद्देश्य से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में सभी श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।

पूजा के समापन के बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं दोपहर में खिचड़ी भोग का भी आयोजन किया गया, जिसमें अपार्टमेंट के सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में रिटायर्ड एयरमैन बी.के. मजूमदार सहित अपार्टमेंट के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Author

Leave a Reply