अक्सर मोहब्बत कोहरे के पीछे छिपी होती है

0
Spread the love


कोलकाता। हर इंसान के दिल में कुछ अनकही ख्वाहिशें होती हैं, लेकिन हर कोई उन्हें ज़ुबान नहीं दे पाता। कई बार भावनाएं और प्यार भी कोहरे की तरह धुंध में छिप जाते हैं। इन्हीं अनकहे जज़्बातों की कहानी लेकर आ रहे हैं निर्देशक सुमित दास अपनी नई फिल्म ‘कुआशार आराले’ के साथ।

हाल ही में महानगर स्थित प्रेस क्लब में फिल्म को लेकर एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर फिल्म की कलाकार रेनिसा, श्राबनी, मिथुन और सायन्तन मौजूद रहे।

निर्देशक सुमित दास ने कहा, “हमने इस फिल्म की शूटिंग शिलॉन्ग की खूबसूरत वादियों में की है। वहां की प्राकृतिक सुंदरता अपने आप में फिल्म का एक अहम किरदार बन गई है। फिल्म के सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है।”

अभिनेत्री रेनिसा ने कहा, “फिल्म में मेरा किरदार काफी चुनौतीपूर्ण है। मैंने अपनी ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश की है।”

वहीं श्राबनी ने बताया, “इस फिल्म में मैंने एक साइकोलॉजिस्ट की भूमिका निभाई है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी।”

अभिनेता मिथुन ने कहा, “मैंने इस फिल्म में अपनी वास्तविक उम्र से अधिक उम्र के व्यक्ति का किरदार निभाया है। सुमित दास के साथ काम करने का अनुभव बेहद अच्छा रहा। वह कलाकारों से बेहतरीन काम करवाना जानते हैं।”

फिल्म ‘कुआशार आराले’ इसी वर्ष लक्ष्मी पूजा के आसपास सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Author

Leave a Reply