सिटी ऑफ जैकल्स का पोस्टर और टीज़र जारी, नवम्बर में रिलीज़ होगी फ़िल्म

Spread the love

छायाकार: सुफल भट्टाचार्या और तमोनाश मुखर्जी

कोलकाता,(नि.सं.)I एक इंसान जिसके पास कुछ नहीं है, एकदिन अचानक उसे पैसों से एक भरा हुआ बैग मिला जाता है और उसकी जिंदगी बदल जाती है. वह उस पैसों से अपने अरमानों को पूरा करने में लग जाता है. अपने गांव में एक घर बनाता है. जिससे वह प्यार करता है, उससे शादी भी कर लेता है. आगे चलकर उसकी जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आता है जहां उसे एक बार फिर से मुसीबतों का सामना करने पर मजबूर होना पड़ता है. जी हां, कुछ ऐसी ही कहानी पर आधारित है निर्देशक रिनो दत्ता की आगामी फिल्म सिटी ऑफ जैकल्स. आगामी नवम्बर महीने में  रिलीज़ होगी फ़िल्म. इसी बीच गत बृहस्पतिवार को महानगर में फ़िल्म का टीजर और पोस्टर फ़िल्म से जुड़े सभी कलाकारों की उपस्थिती में जारी कर दिया गया है.

इस फ़िल्म में सायोनी घोष, जय सेनगुप्ता, खराज मुखर्जी और शांतिलाल मुखर्जी हैं. इस फ़िल्म के निर्माता आर के सिंह हैं. मौके पर सायोनि घोष ने कहा, इस फ़िल्म में मेरा जो किरदार है वह काफी बोल्ड है. एक लड़की जो बस्ती में रहती है, उसके कुछ ख्वाब हैं, आगे चलकर वे पूरे होते हैं कि नहीं, मेरा किरदार इसी विषय के इर्द-गिर्द घूमती है. वहीं जय सेनगुप्ता ने कहा, इस फ़िल्म में मैं एक कंस्ट्रक्शन वर्कर की भूमिका में हूं. एकदिन उसके हाथों किसी और का काफी सारा पैसा आ जाता है. और उसकी जिंदगी बदल जाती हाई. दूसरी तरफ रिनो दत्ता ने कहा, फ़िल्म की कहानी काफी वास्तविक है, इसलिए दर्शक इसे खूब पसंद करेंगे.

Author

You may have missed