विषय: घोषपाड़ा रोड सब पोस्ट ऑफिस बैरकपुर की दुर्दशा के संबंध में

Spread the love

दिनांक: 24 मई 2026


सेवा में,
श्री कौस्तव बागची
विधायक, बैरकपुर विधानसभा


विषय: घोषपाड़ारोड सब पोस्ट ऑफिस बैरकपुर की दुर्दशा के संबंध में


महोदय,

दिशा आई हॉस्पिटल के पास घोषपाड़ा रोड सब पोस्ट ऑफिस बैरकपुर की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है। यह इलाका नीचे होने की वजह से पोस्ट ऑफिस परिसर में हमेशा पानी जमा रहता है। पास में मौजूद खटाल के कारण ड्रेनेज सिस्टम की हालत भी बेहद खराब हो गई है, जिससे गंदा पानी लगातार ओवरफ्लो होता रहता है।

कई वर्षों से यह समस्या जस की तस बनी हुई है। पोस्ट ऑफिस भवन के अंदर भी मरम्मत कार्य ठीक ढंग से नहीं हुआ है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में बुजुर्ग एवं आम नागरिक यहां विभिन्न कार्यों के लिए आते हैं, जिन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

आपसे निवेदन है कि आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस समस्या पर जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें।

सादर,
सप्तर्षि विश्वास
24×7 ताज़ा समाचार, कोलकाता

Author