रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह

0
Spread the love

लायंस क्लब ने निभाई मानव सेवा की परंपरा
कोलकाता l लायंस क्लब ऑफ कलकत्ता ब्रेबोर्न रोड द्वारा अनंतमणि रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में आयोजित रक्तदान शिविर में सदस्यों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 50 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया, जो अनेक जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी सहायता सिद्ध होगा।

शिविर में लायन शीतल कसेरा, लायन मुकेश कसेरा, श्री अनीश गोयल (लायन बिनोद गोयल के सुपुत्र), कु. ऋषिका रूंगटा एवं कु. प्रियंशी रूंगटा (लायन बिनीत रूंगटा की सुपुत्रियां) ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष लायन रामवतार जड़िया एवं सचिव लायन मनोज अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है।
विश्वभर में लायंस क्लब इंटरनेशनल अपनी सेवा गतिविधियों, विशेष रूप से रक्तदान शिविरों और जनकल्याण कार्यों के लिए जाना जाता है। इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए इस शिविर का सफल आयोजन किया गया।

रक्तदान को महादान कहा जाता है, क्योंकि एक यूनिट रक्त से तीन लोगों तक की जान बचाई जा सकती है।

लायंस क्लब ऑफ कलकत्ता ब्रेबोर्न रोड ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए समाज के स्वस्थ नागरिकों से नियमित रक्तदान करने की अपील की।

लायंस क्लब ऑफ कलकत्ता ब्रेबोर्न रोड के सदस्य लायन रतन लाल अग्रवाल का कहना है ‘रक्तदान है महादान’ l

Author

Leave a Reply