महाभारत म्यूजिकल थिएटर ने दर्शकों का मन मोहा

0

डैजलिंग डांस अकादमी का वार्षिक समारोह सफलतापूर्वक संपन्न


हावड़ा : भारतीय महाकाव्य महाभारत की गाथा को नृत्य और नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से बेहद प्रभावशाली ढंग से हावड़ा मैदान स्थित शरत सदन सभागार के मंच पर उतारा गया। महाभारत म्यूजिकल थिएटर में कलाकारों की शानदार नृत्य शैली, सशक्त अभिनय, मनमोहक संगीत और भक्तिमय प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुति के अंत में दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। डैजलिंग डांस अकादमी (डीडीए) के छठे वार्षिक समारोह एन इवनिंग ऑफ डांस, ड्रामा एंड डिवोशन में कलाकारों ने अपने विविध कायर्क्रम से अमिट छाप छोड़ी। समारोह में नृत्य, नाटक और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। डैजलिंग डांस अकादमी के निदेशक एवं कोरियोग्राफर दिलीप राउत के निर्देशन में अकादमी के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को भाव विभोर। महाभारत की भव्य प्रस्तुति और कलाकारों के शानदार प्रदर्शन की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम ने नृत्य, नाटक और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति दर्शकों के उत्साह को एक बार फिर प्रदर्शित किया।

डैजलिंग डांस एकेडमी (डीडीए) के वार्षिक समारोह में शिव शिव शंकर, तांडव एक्ट, रणभूमि की प्रस्तुति ने तालियां बटोरीं। छोटी बच्चियों ने जहां अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोहा वहीं सुतपा गांगुली ने अपने कथक नृत्य से अमिट छाप छोड़ी। पिंकी अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। मौके पर अतिथि मास्टर पिंटू ने भी हौसला बढ़ाया। अतिथि दानेश खान, रुचि झुनझुनवाला, अभिषेक प्रसाद, नितिश हरलालका, सत्य प्रकाश गुप्ता, मिथिलेश साव, सर्वेश मिश्रा शामिल रहे।

Author

Leave a Reply

You may have missed