ताउते के बाद अब दस्तक देगा यश

Spread the love

-चक्रवाती तूफान ताउते के बाद अब क्षेत्रीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले 23 से 25 मई के बीच बंगाल की खाड़ी में यश नाम का एक सुपर साइक्लोन सुंदरबन क्षेत्रों में दस्तक देगा और ऐसी संभावना जताई जा रही है कि ये सुपर साइक्लोन बांग्लादेश की ओर जाएगा। मौसम विभाग ने बताया कि इस तूफान का नाम ओमान देश ने रखा है और इसका नाम है यश. इसकी गति पिछले साल आई चक्रवाती तूफान अम्फान जितनी तेज हो सकती है। बता दें कि अम्फान ने पिछले साल 19 मई को बंगाल और आसपास के इलाकों को तबाह कर दिया था।

हालांकि मौसम विभाग तूफान की दिशा और गति को लेकर निश्चित नहीं है लेकिन विभाग का कहना है कि पूर्वी मध्य खाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव बना हुआ है। विभाग ने कहा कि जिस तरह से बढ़ रहा है, सप्ताह के अंत तक ये एक सुपर साइक्लोन में बदल सकता है।

Author

You may have missed