“Douglas Memorial Higher Secondary School का दावा—ग्लोबल एजुकेशन की पहल में सबसे आगे”
“उत्तर 24 परगना के बैरकपुर स्थित Douglas Memorial Higher Secondary School ने ग्लोबल एजुकेशन की पहल सबसे पहले शुरू करने का दावा किया है। आज बंगालवार्ता के साथ खास बातचीत में स्कूल की प्रिंसिपल Sonia Gidla ने यह बात कही।
नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 पर चर्चा करते हुए Sonia Gidla ने बताया कि उनका स्कूल इस नीति के लागू होने से पहले ही इसके अधिकांश दिशा-निर्देशों का पालन करता आ रहा है।

उन्होंने कहा कि स्कूल हर छात्र को एक आदर्श नागरिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यही वजह है कि संकट के समय स्कूल समाज और आम नागरिकों की मदद के लिए आगे आता है।
अभिभावकों के लिए संदेश देते हुए Sonia Gidla ने कहा कि कभी भी अपने बच्चों की तुलना दूसरों से नहीं करनी चाहिए, क्योंकि जैसे अभिभावकों की तुलना नहीं की जाती, वैसे ही बच्चों की भी तुलना उचित नहीं है।”
