Spread the love


कोलकाता l गत शुक्रवार को महानगर के धर्मतल्ला स्थित बाटा के सबसे पुराने स्टोर को Ritabhari Chakraborty के हाथों रिलॉन्च किया गया। Bata इस समय अपने एक्सपेंशन मोड में है और अपने उत्पादों को पहले से अधिक स्टाइलिश और फैशनेबल बनाने पर जोर दे रही है। इस स्टोर में भी ग्राहकों को वही नया अंदाज़ देखने को मिलेगा, और वह भी किफायती कीमतों में।

रीलॉन्चिंग के मौके पर उपस्थित बाटा के सप्लाई चेन के प्रमुख Anjan Kundu ने बताया कि बाटा भारत को अपना सप्लाई हब बनाने की दिशा में काम कर रहा है, क्योंकि यहां विकास के लिए मजबूत आधारभूत संरचना मौजूद है।

उन्होंने आगे कहा, “पूरे भारत में हमारे लगभग 2000 स्टोर्स हैं। आने वाले दिनों में हम इसे बढ़ाकर 3000 तक ले जाने का लक्ष्य रख रहे हैं।”

नए उत्पादों को लेकर उन्होंने कहा कि जब से बाटा की “फ्लोट्ज़” मार्केट में आई है, उसने काफी लोकप्रियता हासिल की है। हालांकि, उनके दूसरे प्रोडक्ट्स भी ग्राहकों को काफी पसंद आ रहे हैं।

Author

Leave a Reply