5 अगस्त को रिलीज़ होगी हसीन जहां की पहली बांग्ला फ़िल्म रियलिटी शो

Spread the love

कोलकाता,(नि.स)l आगामी 5 अगस्त 2022 को बिशिख तालुकदार निर्देशित बांग्ला फ़िल्म रियलिटी शो रिलीज़ होनेवाली है. इसी बीच गत बुधवार को महानगर स्थित प्रेस क्लब में फ़िल्म से जुड़े सभी कलाकारों की उपस्थिति में फ़िल्म का पोस्टर, ट्रेलर और म्यूज़िक जारी कर दिया गया है. इस फ़िल्म में स्वर्गीय अभिनेता सौमित्र चटर्जी, रितोब्रत भट्टाचार्या, हसीन जहां और बेबी समृद्धि बक्शी हैं. इस फ़िल्म का निर्माण एफसीपी प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है.

फ़िल्म की कहानी की बात करें तो यह एक असफल माता-पिता की कहानी बयां करती है, जो अपने बच्चे पर अपनी ख्वाहिशें डाल देते हैं. बच्चा क्या चाहता है उसकी परवाह किये बिना जबरन उनसे वही करवाते हैं, जो वे खुद चाहते हैं.

मौके पर रितोब्रत ने कहा, सौमित्र जी ने जब इस फ़िल्म का स्क्रिप्ट पढ़ा था, तो वे खुद इस फ़िल्म को करने के लिये उतालवे हो गए थे. आज पूरी फिल्म बनकर तैयार है.
उन्होंने आगे कहा, इस फ़िल्म में सौमित्र जी ने असाधारण अभिनय किया है.

वहीं हसीन जहां ने कहा, यह मेरी पहली फ़िल्म है और मुझे सौमित्र चटर्जी के साथ इस फ़िल्म में स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला है. यह अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है.

अपने किरदार के बारे में बातचीत करते हुए हसीन ने कहा, इस फ़िल्म में मैं एक मिडिलक्लास फैमिली की गृहवधु के किरदार में दिखाई दूंगी. मिडल क्लास फैमिली की मुश्किलें, ख़्वाब न पूरे होने का दुःख, बच्चों पर अपनी ख्वाहिशों को थोपना इत्यादि को इस फ़िल्म के ज़रोये दर्शाया गया है.

क्या आपको सौमित्र जी से कुछ सीखने का मौका मिला है, पूछने पर हसीन ने कहा, शूटिंग के दौरान वे मुझसे अपनी पुरानी यादों को साझा किया करते थे. मैं बीरभूम की लड़की हूं, और मेरे मोहल्ले में उनका एक दोस्त रहता था, वे उनकी किस्से कहानियां भी सुनाया करते थे.

मौके पर फ़िल्म के संगीत निर्देशक अशोक भद्र ने कहा, इस फ़िल्म में 5 गीत हैं. इतना कह सकता हूँ कि फ़िल्म में हर एक गीतों का सही इस्तेमाल किया गया है.

Author

You may have missed