“किंगफ़िशर बना मोहन बागान और ईस्ट बंगाल का पार्टनर”

0
Spread the love

कोलकाता l भारतीय फुटबॉल के दो बड़े क्लब Mohun Bagan Super Giant और East Bengal FC के साथ किंगफ़िशर ब्रांड के जुड़ने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंगफ़िशर ने मोहनबागान के साथ स्पॉन्सरशिप डील की है, जबकि ईस्ट बंगाल के साथ भी एसोसिएट स्पॉन्सर के तौर पर साझेदारी की चर्चा है। हाल।ही में महानगर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किंगफ़िशर के कैटेगरी हेड मोहित रैना ने इस बात का खुलासा किया।

आपको बता दें कि 17 मई 2026 को फुटबॉल प्रेमियों की नजरें आईएसएल कोलकाता डर्बी पर टिकी रहेंगी, जहां मोहन बागान सुपर जायंट (MBSG) और ईस्ट बंगाल FC आमने-सामने होंगे। यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला शाम 7:30 बजे साल्ट लेक स्टेडियम (विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन) में खेला जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मोहित रैना ने कहा, हमारे लिए मोहनबागान और ईस्टबंगाल के फैन्स से जुड़ना बेहद महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर यूनाइटेड ब्रेवरीज लिमिटेड के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर विक्रम बहल सहित कई लोग मौजूद थे।

Author

Leave a Reply