लालकोठी ब्रिज के नीचे बदहाल व्यवस्था पर बोले कौस्तव बागची, जल्द होगा समाधान

Spread the love

विधायक कौस्तव बागची ने बैरकपुर के लालकोठी ब्रिज के नीचे मौजूद जनसमस्याओं को लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद बीजेपी सरकार जहां जनकल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन पर जोर दे रही है, वहीं बैरकपुर विधानसभा क्षेत्र की एक लंबे समय से चली आ रही समस्या को लेकर बंगालवार्ता की टीम ने कौस्तव बागची से खास बातचीत की।

मुद्दा बैरकपुर के लालकोठी ब्रिज के नीचे स्थित उस इलाके का था, जहां टोटो और हावड़ा जाने वाली बसों के लिए स्टैंड बना हुआ है। इस रास्ते से प्रतिदिन लाखों लोग आवाजाही करते हैं। लोग 15 नंबर रेलवे गेट पार करते हैं और उसी के पास बनाए गए ड्रेनेज सिस्टम की बदहाल स्थिति से परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ड्रेनेज सिस्टम सही तरीके से काम नहीं कर रहा, जिसके कारण बारिश के दौरान कई दिनों तक पानी जमा रहता है और आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इसके अलावा इलाके में बना अस्थायी टॉयलेट भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। नियमित सफाई नहीं होने से वहां से लगातार तेज बदबू आती रहती है। हालत ऐसी हो जाती है कि लोगों का वहां कुछ देर खड़ा रहना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं,

म्युनिसिपालिटी की एक गाड़ी के जरिए लालकोठी और आसपास के इलाकों का कचरा भी वहीं डाला जाता है, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है।

स्थानीय बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की ओर से लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

जब इस पूरे मुद्दे को लेकर कौस्तव बागची से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि यह जगह उनके जेहन में है और उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द इस समस्या पर कार्रवाई की जाएगी तथा इसका समाधान निकाला जाएगा।

Author

You may have missed